आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
20-Dec-2022 01:52 PM
SIWAN : खबर सिवान की है, जहां एक स्कूल में मिड डे मील खाने से लगभग 6 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मामला जिले के दरौंदा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का है। एक साथ इतने स्टूडेंट्स की तबीयत खराब होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सोमवार की शाम छात्राओं ने स्कूल में ही पकौड़ी और लाई खाई थी जिसके बाद ये सभी बीमार हो गए।
सभी बीमार छात्रों को सिवान सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ स्कूल में पकौड़ी और लाई खाई खाने के कारण ही सभी बच्चों की तबीयत एक साथ खराब हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी स्टूडेंट्स ने सोमवार की शाम पकौड़ी और लायी खा ली थी। जिसके बाद सभी स्टूडेंट्स बीमार हो गए। उनके तुरंत सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज अब भी जारी है। बीमार छात्राओं में रानी कुमारी, अंशु कुमारी, निधि कुमारी, खुश्बू कुमारी, आंशिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी के नाम शामिल हैं।