बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल
21-May-2021 09:43 AM
PATNA: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्यभर में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश की संभावना जतायी गयी है। दो दिनों के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा जिससे हालात सामान्य होंगे। जिससे तापमान में भी वृद्धि हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुमान के विपरीत ताउ ते तूफान का असर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। इस दौरान बिहार के पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित सभी जिलों में 6 से 70 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी।
मौसम विभाग की माने तो ट्रफ रेखा की वजह से बिहार के तटवर्ती क्षेत्र के पूर्णिया, पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, छपरा, सीवान, पटना, गया में तेज बारिश हुई वहीं मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, सहरसा में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान 12 से 17 किमी चलने वाली तेज हवाओं की वजह से गर्मी से काफी राहत मिली है।
मौसम विभाग की माने तो पटना में 24 घंटे के दौरान 58.2 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम 22.8 डिग्री रिकार्ड की गयी। शुक्रवार को भी पटना में अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान है।
इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्यभर में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। दो दिनों के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा जिससे हालात सामान्य होंगे और तापमान में भी वृद्धि हो सकती है।