ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / महनार के एसडीओ मनोज प्रियदर्शी का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना...

महनार के एसडीओ मनोज प्रियदर्शी का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना में चल रहा था इलाज

11-Jun-2021 08:26 AM

By Ravi

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ गई हो लेकिन पोस्ट कोविड इफेक्ट के कारण मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। कोरोना की वजह से बिहार प्रशासनिक सेवा के एक पदाधिकारी की मौत हो गई है। महनार के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज प्रियदर्शी का निधन हो गया है। 


महनार के एसडीओ मनोज प्रियदर्शी लगभग 15 दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और आज सुबह उनका निधन हो गया। मनोज प्रियदर्शी की टेस्ट रिपोर्ट लगभग 2 दिन पहले निगेटिव आ गई थी लेकिन उन्हें कई तरह की दूसरी परेशानियां हो रही थी। पारस अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली है। 


मूलरूप से मोतिहारी के रहने वाले मनोज प्रियदर्शी लगभग 3 साल से महनार में पोस्टेड थे। महनार में उनकी काफी लोकप्रियता थी। मनोज प्रियदर्शी के निधन की खबर सुनने के बाद ना केवल अधिकारिक वर्ग में बल्कि महनार के आम लोगों में भी मायूसी छा गई है। मनोज प्रियदर्शी के करीबियों का कहना है कि उनका इलाज परिवार के लोग एम्स में कराना चाहते थे लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। इसलिए पारस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।