ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल

Home / bihar / Bihar News: न्याय या समझौता? दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में की पीड़िता...

Bihar News: न्याय या समझौता? दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में की पीड़िता से शादी, जानें... पूरी खबर

Bihar News: बिहार के मधुबनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता की शादी जेल के भीतर संपन्न कराई गई है। दरअसल, एक साल पहले पीड़िता ने महिला थाने में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

03-Sep-2025 09:58 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मधुबनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता की शादी जेल के भीतर संपन्न कराई गई है। दरअसल, एक साल पहले पीड़िता ने महिला थाने में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। यह मामला वर्तमान में एडीजे प्रथम की अदालत में विचाराधीन है। आरोपी की जमानत याचिका पहले जिला अदालत से खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद उसने पटना उच्च न्यायालय का रुख किया।


आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि वह और पीड़िता के बीच समझौता हो चुका है और दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की गहन जांच के लिए एडीजे कोर्ट को निर्देश दिया कि वे दोनों के संबंधों और साथ रहने की सच्चाई का सत्यापन करें। इसी प्रक्रिया के दौरान आरोपी और पीड़िता ने कोर्ट से जेल में शादी की अनुमति मांगी क्योंकि आरोपी जेल में बंद है और पीड़िता बाहर।अदालत ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार इस याचिका को मंजूरी दी और मंगलवार को मंडल कारा जेल परिसर में दोनों की शादी संपन्न हुई। शादी के दौरान दोनों पक्षों के वकील भी मौजूद थे। मंडल कारा के जेल अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण ने बताया कि यह शादी एडीजे प्रथम की अदालत के आदेशानुसार कराई गई है। इस विवाह के साक्ष्य भी न्यायालय में पेश किए जाएंगे।


यह मामला सामाजिक और कानूनी दृष्टिकोण से काफी विवादित माना जा रहा है। जहां एक ओर यह शादी एक समझौते के रूप में देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर इससे जुड़ी नैतिक और न्यायिक सवाल भी उठ रहे हैं। दुष्कर्म के गंभीर आरोपों के बीच इस तरह की शादी कानून और समाज के लिए नए सवाल खड़े कर रही है कि क्या पीड़िता की सहमति पूरी तरह स्वतंत्र और दबाव-मुक्त थी या नहीं।


यह पहली बार है जब उच्च न्यायालय के निर्देश पर इस प्रकार की अनुमति मिली है। स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर मिक्स प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, कुछ इसे दोनों पक्षों के बीच बेहतर समझौते के रूप में देख रहे हैं, जबकि कई इसे न्याय व्यवस्था और सामाजिक नैतिकता के लिए चुनौती मान रहे हैं।इस घटना ने देश में कानूनी व्यवस्था और महिला अधिकारों की सुरक्षा पर बहस को एक बार फिर से जोरदार रूप से सामने ला दिया है।