ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / bihar / लॉकडाउन में टूट रहीं परंपराएं, पटना में दुल्हन ने ससुराल में ही लिए...

लॉकडाउन में टूट रहीं परंपराएं, पटना में दुल्हन ने ससुराल में ही लिए सात फेरे

27-Apr-2020 09:38 AM

PATNA : जोड़ियां नसीबों से बनती है औऱ इस लॉकडाउन में तो जोड़ियां मुश्किलों से बन रही हैं। सारी परंपराएं टूट रही हैं। ऑनलाइन शादियां हो रही हैं। इस बीच पटना से भी एक अनोखी शादी सामने आ रही हैं।  एक फिल्मी गीत जो अक्सर शादी-विवाह के मौको पर सुनने  को मिल जाते हैं जिसमें पिता गुनगुना रहा होता है 'बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले'। पिता अपनी बेटी को ससुराल विदा करते हुए भावुक हो जाता है। लेकिन पटना में एक ऐसी शादी सामने आयी जिसमें दुल्हन ने अपने होने वाले ससुराल में ही सात फेरे लिए।


पटना के बंदर बगीचा स्थित एक अपार्टमेंट में अनोखी शादी हुई। दूल्‍हे के घर में शादी हुई। इस दौरान दुल्‍हन का परिवार ऑनलाइन था। दुल्हा-दुल्हन ने मॉस्क लगाकर एक दूसरे को वरमाला पहनाया और शादी के सात फेरे लिए। इस दौरान शादी में केवल करीबी पांच-छह मेहमान ही शामिल हुए। दुल्हा अंकित की शादी शिमला की रहने वाली ज्योति से पांच मई को पटना क्लब में होने वाली थी। ज्‍योति शादी के लिए जेवर पसंद करने के लिए मार्च में पटना आ गई थी। इसी बीच लॉकडाउन हो गया और वह वापस शिमला नहीं जा सकी। इस बीच परिवार वालों ने शादी करवाने का निर्णय लिया।


रिटायर्ड आईपीएस आनंद कुमार के भतीजे अभिनव अंकित वकील हैं। आनंद कुमार ने बताया कि उम्मीद थी कि अप्रैल में लॉकडाउन खत्म हो जाएगा लेकिन लॉकडाउन का समय बढ़ गया। पांच मई तक लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद भी खत्म होने लगी। ऐसे में इस तरह शादी करने का फैसला करना पड़ा।शादी में अंकित के घर वाले शामिल हुए। दुल्‍हन पक्ष के लोग इंटरनेट के जरिए शादी को लाइव देख रहे थे। दूल्‍हे के ही एक रिश्‍तेदार ने दुल्‍हन के पिता की भूमिका निभाई। दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित शादी में शामिल सभी लोग मास्क लगाए हुए थे।