सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
12-Jan-2022 02:37 PM
PATNA : मकर संक्रांति के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरफ से दिया जाने वाला दही चूड़ा बहुत हमेशा से सुर्खियों में रहा है. लालू यादव के जेल जाने के बाद इसकी रौनक भले ही कम रही हो लेकिन इस बार आरजेडी सुप्रीमो के जमानत पर रिहा होने के बाद उम्मीद थी की 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास में दही चूड़ा भोज का आयोजन देखने को मिलेगा.
लेकिन कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने इस पर भी पानी फेर दिया है. राबड़ी आवास पर इस साल भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं होगा. खुद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में हैं और वह वहीं पर परिवार के साथ दही चूरा खाएंगे.
बता दें कि लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की हाल में ही शादी हुई है और लालू की छोटी बहू राजश्री यादव की परिवार के बीच यह पहली मकर संक्रांति है. ऐसे में लोगों को इस बात का इंतजार था कि लालू की नई बहू के घर आने पर बड़ा आयोजन करेंगे. लेकिन, कोरोना के कारण लालू ने अपने पूरे परिवार को ही दिल्ली बुला लिया है.
लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मंगलवार को अपनी नई बहू राजश्री के साथ दिल्ली रवाना हो गईं. राजश्री और राबड़ी को साथ लेकर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. इन तीनों के पहले तेजस्वी यादव हैदराबाद होते हुए दिल्ली पहुंच चुके हैं. अब लालू यादव का पूरा परिवार दिल्ली में है. अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर लालू यादव दिल्ली में रह रहे हैं और यहीं पर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दही-चूड़ा खाएंगे.