सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
12-Jan-2022 11:59 AM
PATNA: बिहार में बेकाबू हो रही कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ा रही है. राज्य में हर एक दिन बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है. जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं. कोरोना के बढ़ते केस को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है. बता दें कोरोना को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होनी है. इसमें कई सख्त फैसले लिए जा सकते हैं.
दरअसल बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार इजाफा हो रहा है. जहां बीते 11 जनवरी को 5908 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 5 लोगों की मौत भी हो गई है. इसी बीच सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में CMG की बैठक हुई थी और उसमें कई तरह के प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी थी. साथ ही हर 2 दिनों पर सीएमजी की बैठक करने का फैसला हुआ था. बता दें क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
बिहार में मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिहार के राज्य के कई गंगा घाटों पर पहुंचते हैं. जहां संक्रमण से बचाने के लिए इस पर प्रतिबंध लग सकता है. और दुकानों के खुलने का भी समय में बदलाव हो सकती है. जिसमें अल्टरनेट डे दुकान खोलने पर भी फैसला हो सकता है. इसके अलावा सब्जी मंडियों पर भी सख्ती की जा सकती है. बिहार में अब सक्रिय कोरोना संक्रमित की संख्या 20,000 से अधिक हो चुकी है. साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. ऐसे में कोरोना नियंत्रण के लिए सरकार कई कदम उठाने की तैयारी में है. सीएमजी की बैठक में कई सख्त फैसले हो सकते हैं.