बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
24-Sep-2025 02:47 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले की चर्चित कुढ़नी कांड मामले में स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कांड के आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गयी। इस चर्चित केस के मामले में स्पीडी ट्राइल के द्वारा पोक्सो कोर्ट की सब जज नूर सुल्ताना ने यह फैसला सुनाया।
बता दें बीते दिनों ही घटना के 111 दिनों बाद आरोपी का दोष सिद्ध हुआ था। अब फैसला सुनाया गया है। इस फैसले पर पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपित को फांसी से कम सजा नहीं मंजूर नहीं है। इसके लिए हाईकोर्ट का वो रुख करेंगे। वही फैसला सामने आने के बाद आरोपित फफक फफक कर रोने लगा। विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आज कुढ़नी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।
कोर्ट के इस फैसले को सुनते ही दोषी रोहित सहनी रो पड़ा। वही पीड़िता की मां ने कहा कि इस फैसले से मुझे बहुत ज्यादा खुशी नहीं है। जब दोषी को फांसी की सजा मिलती तो हमें संतुष्टि मिलती। लेकिन उसे उम्र कैद की सजा मिली है। फांसी के लिए हम आगे की कोर्ट का रुख करेंगे। वही डिफेंस के अधिवक्ता ने कहा कोर्ट के फैसले के स्वागत करते हैं। अगर परिजन हाईकोर्ट का रुख करेंगे तो हम आगे जायेगे।
इस मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट के अभियोजन अधिकारी ने बताया की कुढ़नी थाना क्षेत्र में बहुत ही निर्मम घटना को अंजाम दिया गया था।इस मामले में स्पीडी ट्राइल के माध्यम से सजा सुनाई गई है लगातार कोर्ट में अलग अलग कुल 13 लोगों का बयान और अन्य मेडिकल टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध हो पाया था। आज कोर्ट ने आजीवन उम्र कैद की सजा सुनाई है और अर्थ दंड लगाया है। उम्मीद है इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार के मन में न्याय की उम्मीद बनी है। यह बहुत ही बड़ा और एतिहासिक फैसला है।
इस मामले में पीड़िता की मां ने कहा बेटी को आरोपी ने घर से उठाकर ले जाने के बाद घटना को अंजाम दिया था। हमे न्याय पर पूरा भरोसा था.. आज कोर्ट ने आजीवन उम्र कैद और अर्थ दंड लगाया है। इससे मेरी बच्ची को शांति नहीं मिलने वाली है। हम अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे। हमे फांसी से कम मंजूर नहीं है और जब तक फांसी नहीं मिलेगी तब तक हम अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे।