Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल
01-Aug-2025 11:57 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के चरघरिया गमहरिया सड़क के पास बांसझाड़ में संदिग्ध हालत में मिली महिला शायरा बेगम की हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसपी सागर कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार की सुबह मृतका का शव बरामद हुआ था। इस गंभीर मामले की जांच के लिए एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी।
टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी दिलकश राही को गिरफ्तार किया, जो कोचाधामन का निवासी है और गुजरात में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि दिलकश और एक अन्य फरार आरोपी मोहम्मद वसीम ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। दोनों आरोपी मृतका शायरा बेगम से अवैध संबंध में थे।
पुलिस ने जांच में पाया कि फरार आरोपी मोहम्मद वसीम ने मृतका को धोखे से सुनसान जगह बुलाया था, जहां हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना स्थल से चाकू, मोबाइल फोन, खून सना कपड़ा, बाइक, मृतका और आरोपी वसीम के चप्पल बरामद किए गए हैं। मृतका की पुत्री आसना बेगम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज़ कर दी।
दिलकश के मोबाइल में पुलिस को घटना के समय की कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें मृतका की चीख सुनाई देती है, जो पूरी घटना का अहम सबूत साबित हो रही है। इस तकनीकी सबूत ने मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एसपी सागर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष इजहार आलम सहित सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे। पुलिस फरार आरोपी मोहम्मद वसीम की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
किशनगंज से नौशाद आलम की रिपोर्ट