BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए
24-Sep-2025 09:46 PM
By First Bihar
KHAGARIA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल गुरूवार को खगड़िया आ रहे हैं। जहां बेलदौर प्रखंड के पनसलवा और परबत्ता प्रखंड के सतीशनगर पहुंचेंगे। इधर सीएम के आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं। मंच से लेकर हेलीपेड बनकर तैयार हो चुका है।
सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर रहे है। जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले पनसलवा आयेंगे। जहां वो अपने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित स्टेशन रोड निर्माण, नगर तटबंध के चौड़ीकरण व ऊंचीकरण कार्य, अलौली गढ़ घाट पुल निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
जिसके बाद मुख्यमंत्री पनसलवा इंटर स्कूल खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सतीशनगर जायेंगे। जहां पूर्व सीएम दिवंगत सतीश प्रसाद सिंह के आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खगड़िया दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कल सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जतायी जा रही है।