BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए
24-Oct-2025 08:59 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक और RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार पर परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि विधायक ने व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें धमकी दी है। यह मामला मिथिलेश चौधरी नामक व्यक्ति के खिलाफ CCA-3 प्रस्ताव भेजने से जुड़ा है, जिससे विधायक नाराज हो गए हैं।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने अपनी शिकायत में बताया है कि विधायक ने उनके मोबाइल नंबर 9534865122 पर नंबर 7762091144 से व्हाट्सएप कॉल किया। पहले कॉल में विधायक ने पूछा, "मेरे आदमी मिथिलेश चौधरी के विरुद्ध CCA-3 का प्रस्ताव क्यों भेजा? इससे आपको बहुत दिक्कत और परेशानी होगी।" दूसरे कॉल में धमकी का लहजा और सख्त हो गया और कहा गया "मिथिलेश चौधरी के विरुद्ध CCA-3 का प्रस्ताव भेजकर अच्छा नहीं किया। आपको इसका अंजाम भुगतना होगा। इस चुनाव में आपको बहुत बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।"
थानाध्यक्ष ने FIR में यह भी कहा है कि विधायक का यह व्यवहार सरकारी सेवक को डराने का प्रयास है और इससे उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने या मानसिक-शारीरिक नुकसान पहुंचाने का खतरा है। FIR परबत्ता थाने में दर्ज हो चुकी है और जांच शुरू हो गई है।
डॉ. संजीव कुमार हाल ही में JDU छोड़कर RJD में शामिल होकर परबत्ता से प्रत्याशी बने हैं, इस मामले में अभी उनका पक्ष लेना बाकी है। कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन विधायक से अभी बात नहीं हो सकी है।