BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए
13-Dec-2025 07:18 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी घाट पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी–सुल्तानगंज पुल का अधिकारियों और स्थानीय जदयू विधायक के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने राज्य पुल निर्माण निगम और एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पुल निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को भी कहा।
बैठक के बाद खगड़िया के प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक पलासिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अगुवानी–सुल्तानगंज पुल का निर्माण कार्य मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक पुल के दोनों ओर अप्रोच पथ का काम पूरा कर लिया जाएगा।
प्रभारी डीएम ने यह भी बताया कि पुल निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। इसके तहत मुख्य सचिव हर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी लेंगे।
गौरतलब है कि खगड़िया जिले के अगुवानी से भागलपुर जिले के सुल्तानगंज को जोड़ने वाला यह फोर लेन महासेतु बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। हालांकि, यह परियोजना विवादों में भी रही है, क्योंकि अब तक यह पुल निर्माण पूरा होने से पहले तीन बार ढह चुका है। ऐसे में सरकार की नजर इस परियोजना को समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा करने पर टिकी हुई है।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट