ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / bihar / खगड़िया में GNM ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में शिक्षक पति पर प्रताड़ना...

खगड़िया में GNM ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में शिक्षक पति पर प्रताड़ना का आरोप

खगड़िया सदर अस्पताल की 37 वर्षीय GNM ने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में शिक्षक पति पर मारपीट, धमकी देने, बदनाम करने और पैसे की मांग का आरोप लगाया गया है। वही पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

13-Feb-2026 03:54 PM

By First Bihar

 KHAGARIA:पति की करतूत से तंग आकर खगड़िया सदर अस्पताल की एक जीएनएम ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर से 37 साल की भवानी का शव सीलिंग फैन से झूलता मिला है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पति को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में हुई है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को GNM के सरकारी क्वाटर के बेड रूम से मां के नाम लिखे एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें भवानी अपने शिक्षक पति पर मारपीट करने, मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने, उसके चरित्र को सरेआम बदनाम करने और पैसे का डीमांड करने का आरोप लगाया है।


 सुसाइड नोट में मृतका ने यह लिखा है कि वह अपने पति दिव्य प्रकाश के खिलाफ 10 फरवरी को बेगूसराय के महिला थाने में लिखित आवेदन दिया था। लेकिन महिला थाने की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस मैनेज थी इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पति ने कहा था कि देख लिये ना तुम कही भी जाओगी कोई कार्रवाई नहीं होगा। 


सुसाइड नोट में इस बात का भी जिक्र है कि पति अक्सर छुट्टी के दिन मुजफ्फरपुर से खगड़िया आता था और मेरे साथ काम करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से मेरे बारे में गलत बातें कहता था। मेरे चरित्र पर सवाल उठाता था। यही नहीं सड़क पर चलते लोगों को मेरा फोटो दिखाकर कहता था कि यह मेरी पत्नी है जो चरित्रहीन है।  वह मायके से पैसा लाने को कहता था। पैसा नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी देता था और मारपीट किया करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठा लिया। 


बता दें कि मृतका भवानी की शादी 2024 में मुजफ्फरपुर के रहने वाले दिव्य प्रकाश से हुई थी। दिव्य प्रकाश मुजफ्फरपुर में एक सरकारी हाईस्कूल का टीचर है। वही भवानी खगड़िया सदर अस्पताल में पिछले 10 साल से जीएनएम के पद पर कार्यरत थी। पति के रवैय्ये से तंग आकर उसने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के संबंध में चित्रगुप्त नगर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, FSL की टीम को बुलाया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतिका के परिजनों का कहना है कि भवानी अपने पति के प्रताड़ना के कारण सुसाइड करने को मजबूर हुई। आरोपी पति की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट