1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
09-Jan-2026 08:15 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया के गंगौर सहायक थाना क्षेत्र में 7 जनवरी को 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था। कल 8 जनवरी को समाहरणालय परिसर में घुसकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। आज उसी मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप ने 8 पुलिस कर्मियों और चौकीदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। जबकि कई थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वही कुल 82 नामजद और अज्ञात के खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। कांड संख्या 5/26 दर्ज किया गया है। इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में युवा राजद के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार भी शामिल है। एसपी राकेश कुमार ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सुनियोजित तरीके से भीड़ को जुटाया गया था और समाहरणालय में जबरन घुसकर हंगामा किया गया। सरकार विरोधी नारे लगाए गए। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गयी।
एसपी ने कहा कि नामजद अभियुक्तों ने पोक्सो एक्ट का उल्लंघन किया। इसे लेकर पुलिस के पास कई साक्ष्य हैं। बता दें कि 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के विरोध में सैकड़ों की भीड़ ने बीते गुरुवार को ना केवल विरोध मार्च निकाला बल्कि समाहरणालय के सभागार में घुसकर हंगामा किया। अधिकारियों की कुर्सी पर भी बैठ गये। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के सामने कचहरी रोड को भी कुछ देर के लिए जाम कर दिया था। बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका।
अनिश की रिपोर्ट