Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
14-Jan-2026 10:10 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार पुलिस की कार्यशैली पर एक ऐसा सवाल खड़ा हुआ है, जिसने सबको चौंका दिया है। मामला सहायक थाना का है। दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान शहर के लोहियानगर निवासी चंद्रशेखर सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल सुरक्षा के लिहाज़ से थाने में जमा कराई थी। लेकिन, जब चुनाव ख़त्म होने के बाद वे अपनी अमानत वापस लेने पहुँचे, तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जवाब मिला कि "पिस्टल तो थाने से गायब है!"
इस घोर लापरवाही को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक (SP) ने कड़ा रुख अपनाया है। सहायक थाना में कांड संख्या 1251/25 दर्ज किया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर थानाध्यक्ष (SHO) आनंद कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त (Remove) कर दिया गया है। SHO समेत दो अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
कहते हैं कानून के हाथ लम्बे होते हैं, लेकिन जब कानून के घर (थाने) से ही हथियार गायब होने लगें, तो सवाल उठना लाज़िमी है। फिलहाल, आनंद कुमार पर गाज गिर चुकी है और विभाग अपनी साख बचाने की कवायद में जुटा है।