Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
13-Jan-2026 10:07 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार जिले के कदवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जाता है कि सोमवार को दिन के करीब दो बजे गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कचौड़ा पूल के पास एक झोपड़ी में इकट्ठा होकर बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने का योजना बना रहा था। सूचना मिलते हीं सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार दलबल के साथ कचौड़ा पूल के पास पहुंचे तो पुलिस वाहन को सभी इधर-उधर भागने लगा।
लेकिन एक व्यक्ति वहीं झोपड़ी में घुसकर अपने कमर के हथियार निकाल कर चौकी में रखे पुआल में छिपा दिया, तभी पुलिस ने उसे अपने गिरफ्त में ले लिया। तभी वहां से भाग रहे बाकी अपराधी को भी पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। अपराध की घटना को अंजाम देने का योजना बना रहे अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, एक चाकू, दो मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल बरामद किया गया है।
अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाने वालों में परभेली पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी मो० एहसान के 19 वर्षीय पुत्र मो० फुरकान, परभेली पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी रतन शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र करण कुमार, परभेली पंचायत के वार्ड संख्या 3 रानिकोला ग्राम निवासी अशोक मंडल के 20 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार, गेठौरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी स्व० माजिद अली के 46 वर्षीय पुत्र अनारूल हक एवं चौनी ग्राम निवासी मो० सत्तर के 24 वर्षीय पुत्र मो० मुंतसिर शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।