Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
06-Dec-2025 11:19 AM
By SONU
Bihar Health System: बिहार के कटिहार सदर अस्पताल में मरीजों के बेहतरीन इलाज के दावे को खूब किए जाते हैं लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। कोरोना काल में जीवन रक्षक बने करोड़ की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की हालत इतनी जर्जर हो गई कि आखिरकार ऑक्सीजन प्लांट को बंद ही कर दिया है।
करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद, यह जीवनदायिनी सुविधा महीनों से बंद पड़ी है। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने भारी-भरकम राशि खर्च की जा रही है लेकिन ऑक्सीजन प्लांट महीनों से तकनीकी खराबी के कारण ठप पड़ा है।
ऑक्सीजन प्लांट की खराबी के कारण आईसीयू और एसएनसीयू जैसे महत्वपूर्ण इकाइयों में सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं गंभीर मरीज़ों को जिन्हें निरंतर और उच्च दबाव वाली ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है उन्हें सिलेंडरों पर अपने सांसों को जिंदा रखना पड़ता है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तीन बार ख़राब होने के बाद उसे ठीक कराने के लिए ढाई ढाई लाख रुपया तथा समान में पौने दो लाख रुपया लगाया गया है। कटिहार सदर अस्पताल के उपाधीक्षक आशा शरण ने कहा कि मशीनरी समान है, खराब हो जाता है। हमने प्रक्रिया कर दिया है कुछ पार्ट्स नहीं मिल रहे हैं। बाहर से लाना है, पार्ट्स आने के बाद प्लांट को चालू किया जाएगा।