Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
23-Feb-2025 01:19 PM
By Ranjan Kumar
Road Accident: बिहार के कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार की सुबह महाकुंभ से लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने एनएच पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, झारखंड के धनबाद से कुछ लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर प्रयागराज गए थे। महाकुंभ में स्नान करने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे, तभी कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने एनएच पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतको के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर एनएचआई की टीम भी पहुंची और घटना की जानकारी ली है।
मृतकों की पहचान धनबाद के सीकरी गांव निवासी 55 वर्षीय रजित खान, सीकरी गांव के ही रंजीत पासवान की 35 वर्षीय पत्नी सुधा देवी और लखीसराय के एटा गांव निवासी श्रीनारायण मंडल की 22 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी शामिल हैं। वहीं हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों के परिजन घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।