ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / kaimur-news / Bihar News : इस जिले में शुरू होगी हॉट एयर बैलून सेवा, इतने...

Bihar News : इस जिले में शुरू होगी हॉट एयर बैलून सेवा, इतने रुपये में मिलेगा रोमांचक अनुभव

Bihar News : बिहार के रोहतास जिले में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही हॉट एयर बैलून सेवा शुरू होने जा रही है, करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब में इसका सफल ट्रायल किया गया

21-Feb-2025 01:51 PM

By First Bihar

Bihar News : बिहार में इन दिनों पर्यटन को विकास देने के लिए काफी काम किए जा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे एक जिले की कहानी बताने वाले हैं। जहां हॉट एयर बैलून सेवा की शुरुआत की गई है। इसके बाद लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। तो आइए जानते हैं की वह कहां हैं और कैसे काम करता है। इसके साथ ही इसको लेकर कितने रुपए ख़र्च होंगे। 


जानकारी के अनुसार, बिहार के कैमूर की पहाड़ियों और दुर्गावती डैम के मनोरम नज़ारे आसमान से अब पर्यटक देख सकेंगे। जल्द ही रोहतास जिले के करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब में हॉट एयर बैलून सेवा शुरू होने जा रही है। इस रोमांचक सफर का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया था, जिसकी कुल लागत 4973.33 लाख रुपए है। 


पर्यटन विभाग ने बताया कि, एक बैलून में 6 लोग एक साथ उड़ान भर सकेंगे। हर व्यक्ति के लिए 500 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। हालांकि, इस रोमांचक सफर का आनंद केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोग ही ले सकेंगे। मौसम की स्थिति को देखते हुए बैलून सेवा का संचालन सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 बजे से किया जाएगा। हर ट्रिप 100-120 फीट की ऊंचाई तक जाएगी, जहां से यात्री पूरे इलाके का पक्षी दृष्टि से अवलोकन कर सकेंगे. एक ट्रिप की अवधि लगभग 15 मिनट होगी। 


इधर, इस परियोजना के तहत 271.16 लाख रुपए की लागत से बादलगढ़ में बोट हाउस कैंप का भी निर्माण किया जा रहा है। यह पूरी योजना रोहतास जिले में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वन क्षेत्र अधिकारी और इको टूरिज्म प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि हॉट एयर बैलून सेवा शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन और रोमांच प्रेमियों की संख्या बढ़ेगी। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।