बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
23-Jun-2025 08:26 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में मोहनियां के समेकित चेकपोस्ट पर बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ब्रेजा कार से 3200 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में दो हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है और पुलिस को शक है कि यह खेप किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क या गैंगवार की साजिश से जुड़ी हो सकती है। बरामद कारतूसों में अधिकांश .315 बोर के हैं, जबकि कुछ पिस्टल के लिए हैं। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है, लेकिन पुलिस ने अभी विस्तृत जानकारी साझा करने से परहेज किया है।
एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से बिहार शरीफ के लिए हथियारों की एक बड़ी खेप भेजी जा रही है। इसके आधार पर पटना से विशेष टीम मोहनियां पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चेकपोस्ट पर तलाशी शुरू की। एक सफेद ब्रेजा कार की जांच के दौरान सीक्रेट बॉक्स में 3200 कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए दो युवकों से पूरे दिन स्थानीय थाने में पूछताछ की गई और देर शाम नालंदा जिले में भी छापेमारी शुरू की गई। पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और जांच की गोपनीयता के चलते छापेमारी के स्थान की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी से बिहार में सक्रिय किसी बड़े आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, यह खेप उत्तर प्रदेश से बिहार शरीफ भेजी जा रही थी और इसका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों या संभावित गैंगवार में हो सकता था। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर है और सभी जिलों में अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बरामद कारतूसों को किसने और किसके लिए भिजवाया था और इसका उपयोग किन उद्देश्यों के लिए होना था, इसकी जांच जारी है।