BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन
14-Jan-2022 08:31 PM
By Ranjan
KAIMUR : खबर कैमूर जिले से जहां ट्रक और टेंपो के बीच भिड़ंत हुई है। इस सड़क हादसे में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती उपचार के बाद इन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन घायलों को इलाज के लिए ले जाने वाले सरकारी एंबुलेंस की पोल उस वक्त खुल गई जब वह चलने की वजह है वही ठप्प गई।
दरअसल कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ी मेला के एक ही परिवार के 2 बच्चे सहित कुल 6 सदस्य सड़क हादसे में घायल हो गए। यह सभी ऑटो से रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के रामपुर में अपनी बहन के त्योहार के मौके पर गए थे। वापस लौटते वक्त एनएच 30 पर एक ट्रक ने इनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। ऑटो पलट गया और ऑटो सवार 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को पीछे से आ रहे वाहन के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया। जहां सभी का चिकित्सकों की देखरेख में इलाज हुआ। लेकिन चार की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
घायलों को एंबुलेंस में सुला दिया गया लेकिन जैसे ही एंबुलेंस एक कदम ही आगे बढ़ा उसका चक्का पंचर हो गया। फिर एंबुलेंस के चालक द्वारा स्टेपनी लगाकर आधे घंटे की देरी से घायल को लेकर रवाना हुआ। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के उपाधीक्षक डॉ ए के दास मुताबिक फिलहाल एंबुलेंस काफी पुराना है और बिल्कुल खटारा हो गया है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेज दी है। भरोसा भी मिला है कि नया एंबुलेंस आते ही मिल जाएगा।