ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / Bihar Weather Update : कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल, जल्द और...

Bihar Weather Update : कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल, जल्द और गिरेगा तापमान; IMD का अलर्ट जारी

11-Dec-2024 07:04 AM

By First Bihar

PATNA : दिसंबर महीने में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पछुआ हवा और घने कोहरे से लोगों का हाल बेहाल है। अभी इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में जो अंतर है वो अब बहुत कम हो गया है। इस वजह से लोगों को रात के साथ साथ दिन में भी ठंड सता रही है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार 11 दिसंबर यानी आज से जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा, आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। 


इसके साथ ही साथ घने कुहासे को लेकर आज बिहार के 07 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी 11 दिसंबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों की दिन की शुरुआत कोहरे की सफेद चादर से ढंकी हुई है। इस वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है। इन सभी 07 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। 


 दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज राज्य में न्यूनतम तापमान 8-12°C के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, पटना, बेगुसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, भागलपुर, लखीसराय, भोजपुर एंव कटिहार जिलों के भागों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान है। 


वहीं, आज यानी 11 दिसंबर को पटना, मुजफ्फरपुर, और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 22-24°C और न्यूनतम तापमान 10-12°C के बीच जबकि पश्चिम चंपारण वाले इलाकों का अधिकतम तापमान 22-24°C और न्यूनतम तापमान 08-10°C रहने का पूर्वानुमान है। भागलपुर और रोहतास के आस पास के जिलों का अधिकतम तापमान 24°C से 26°C में बीच जबकि न्यूनतम तापमान 08°C से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। 


इधर, 10 दिसंबर को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतास के डेहरी में में 9.6°C दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26°C मोतिहारी और गोपालगंज में में दर्ज हुआ। सबसे अधिक प्रदूषित हवा रात 12:05 बजे तक पटना का दर्ज किया गया।