बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
23-Sep-2025 08:50 PM
By First Bihar
JEHANABAD: जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सोनवा बंशी बिगहा गांव में एक युवक की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है, घटना से गुस्साए लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क के जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।
हत्या के बाद परिजनों ने मुख्य सड़क पर शव को रखकर जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना पाकर घोसी और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क से परिजनों को हटाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
घटना के संबंध में घोसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। उन्होंने दावा किया कि जो भी दोषी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा। उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी।