ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

Negligence in the hospital : बिहार के स्वास्थ्य विभाग का हाल: CHC में नवजात के शव को कुत्ते खा गए, सवाल उठने पर अस्पताल प्रसाशन ने कहा हमें नहीं कोई जानकारी

Negligence in the hospital : जमुई के खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु का शव कुत्ता खा गया। इसके बावजूद, अब तक संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ...

12-Jan-2025 10:34 AM

By First Bihar

Negligence in the hospital : बिहार के जमुई से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां खैरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने बड़ी लापरवाही करते हुए एक नवजात के शव को बाथरूम के पास रखे कूड़ेदान में फेंक दिया। जिसके बाद आवारा कुत्ते ने उसे नोच डाला।


दरअसल, खैरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद नवजात के शव को ड्यूटी पर तैनात जीएनएम तथा स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा प्रसव कक्ष के सामने स्थित शौचालय के पास एक कार्टून में लावारिश अवस्था में छोड़ दिया गया। जिसे आवारा कुत्ते नोंच-नोंच कर खा गए।  जिसके बाद प्रसूता के  परिजनों ने जमकर हंगामा किया।


बताया जाता है कि प्रसूता के परिजनों की इस घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब एक महिला शौच करने जा रही थी तो उसने देखा कि शौचालय के गेट पर रखे एक कार्टून में कुत्ते कुछ हरकत कर रहे हैं। इसके बाद इस महिला ने पास जाकर देखा तो पाया कि एक नवजात के शव को यह कुत्तें नोंच-नोंच कर खा रहे हैं। इसके उसने इसकी सुचना परिजनों को दी तो वह लोग हंगामा करने लगे। 


इधर, इस बाबत जमुई सदर डीएस डॉक्टर नौशाद अहमद से बात की गई तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही उन्हें यह जानकारी मिली है। इस घटना की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कारवाई करेंगे। बहरहाल इस कृत्य से अस्पताल प्रशासन की असंवेदनशीलता प्रकट होती है। मामले में क्या कारवाई की जाती है यह देखना दिलचस्प होगा।