ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / bihar / अजब प्रेम की गजब कहानी: चाचा ने भतीजी से किया लव मैरेज, चार...

अजब प्रेम की गजब कहानी: चाचा ने भतीजी से किया लव मैरेज, चार साल से चल रहा था अफेयर; रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार

Bihar News: कुछ माह पहले ही यहां चाची-भतीजे की शादी ने पूरे प्रदेश को हैरान कर दिया था, और अब चाचा-भतीजी के प्रेम विवाह का मामला सामने आया है, जिसने समाज में नई बहस छेड़ दी है।

14-Oct-2025 01:37 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar News: बिहार का जमुई जिला एक बार फिर सामाजिक मर्यादा और पारिवारिक रिश्तों की सीमाओं को तोड़ने वाले एक चौंकाने वाले मामले को लेकर चर्चा में है। कुछ माह पहले ही यहां चाची-भतीजे की शादी ने पूरे प्रदेश को हैरान कर दिया था, और अब चाचा-भतीजी के प्रेम विवाह का मामला सामने आया है, जिसने समाज में नई बहस छेड़ दी है।


यह ताजा मामला खैरा थाना क्षेत्र के पकरी गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव के मनोज साव के चचेरे भाई अक्षय साव (चाचा) का मनोज साव की बेटी संजना कुमारी (भतीजी) के साथ पिछले लगभग चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जाता है कि अक्षय साव बाहर रहकर नौकरी करता है और इसी दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं।


सामाजिक बंधनों और परिजनों की परवाह किए बिना दोनों ने 29 सितंबर को गया जाकर शादी कर ली। जब यह खबर गांव पहुंची तो अक्षय के परिवार में हड़कंप मच गया। घर लौटने पर परिजनों ने अक्षय की जमकर पिटाई कर दी और उसे परिवार से बेदखल कर दिया।


संजना कुमारी का कहना है कि वह अक्षय से प्यार करती है और अपनी मर्जी से शादी की है, लेकिन शादी के बाद अक्षय के परिजनों ने उसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने जबरन उसकी मांग धुलवा दी और घर से निकाल दिया। संजना ने भावुक होकर कहा, “अब मेरा सम्मान और इज्जत सब चला गया है। या तो हम आत्महत्या कर लेंगे या अपने पति अक्षय के साथ ही रहेंगे।”


संजना के पिता मनोज साव ने कहा कि अब बेटी के फैसले में वे हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अक्षय ने पहले भी धमकी देकर दो तय शादियां रुकवा दी थीं, इसलिए अब संजना की जिम्मेदारी उसी की है।


यह मामला गांव और आस-पास के इलाकों में तेजी से फैल गया है। ग्रामीणों के बीच सामाजिक मर्यादा, परंपरा और नैतिकता को लेकर जोरदार चर्चा चल रही है। हालांकि अब तक पुलिस या प्रशासन की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खैरा थाने की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जमुई जिले में पिछले कुछ वर्षों से इस तरह के विवादित रिश्तों के मामलों में तेजी आई है।