ब्रेकिंग न्यूज़

तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक

Home / bihar / जमुई SP के हाथ जोड़ने और फूल देने का भी नहीं हुआ असर,...

जमुई SP के हाथ जोड़ने और फूल देने का भी नहीं हुआ असर, सघन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों से वसूला गया 3.08 लाख जुर्माना

जमुई में लोगों को जागरूक करने के लिए एसपी विश्वजीत दयाल द्वारा फूल देकर अनुरोध करना भी असरदार साबित नहीं हुआ। नियम तोड़ते रहने पर पुलिस ने बायपास मोड़ कटौना में सघन जांच अभियान चलाया और ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों से 3.08 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

08-Dec-2025 05:19 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: पिछले कई दिनों से जमुई के पुलिस कप्तान लोगों को फूल देकर और हाथ जोड़कर यह अपील कर रहे थे कि वो गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट लगाये, सीट बेल्ट लगाये, ट्रिपल लोडिंग ना  करे लेकिन उनके इस बात को लोगों ने हल्के में ले लिया। जब उनकी इस अपील पर लोगों के कान तक जूं नहीं रेंगा तब जमुई एसपी को मजबूरन सघन जांच अभियान चलाना पड़ गया। 


सोमवार को जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में बायपास मोड़ कटौना के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों से कड़ाई से जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग, मलयपुर और बरहट थाने की संयुक्त टीम ने कुल 3 लाख 8 हजार रुपये का चालान काटा। आगे भी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। 


सघन वाहन जांच अभियान को देखते हुए कई वाहन चालकों ने तो रास्ता ही बदल लिया। वो दूसरे मार्ग से जाते देखे गये। उनके इस रवैय्ये को देखकर यह कहा जा सकता है कि इन्होंने हम नहीं सुधरेंगे की मानों कसम खा ली है। सघन वाहन जांच अभियान में  डीटीओ कुमार सुनील, यातायात डीएसपी मनोज कुमार पाठक, एमबीआई विकास कुमार, अंचल निरीक्षक संजय कुमार, यातायात थाना अध्यक्ष आर.एन. अकेला, मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। 


एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि पिछले सात दिनों तक वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया था। अब नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।


एसपी ने सभी वाहन चालकों से अपील किया कि बाइक चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चार पहिया और अन्य वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। यातायात नियमों का पालन स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

news image

news image