ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / bihar / BIHAR: ईयर फोन में गाना सुनते हुए मौसा के घर से स्टेशन जा...

BIHAR: ईयर फोन में गाना सुनते हुए मौसा के घर से स्टेशन जा रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी मौत

जमुई रेलवे स्टेशन के मलयपुर थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय रमेश यादव हेडफोन लगाकर ट्रेन ट्रैक पर जा रहे थे, ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

08-Jan-2026 10:07 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: कहा गया है कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी..जमुई में एक युवक को उसकी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ गया। जहां लापरवाही के चलते ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने मौसा से मिलने गया हुआ था। मौसा के घर से वो जमुई रेलवे स्टेशन पैदल जा रहा था। स्टेशन रेलवे ट्रैक के रास्ते जा रहा था। कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए जाने के दौरान उसे ट्रेन आने का पता नहीं चल सका और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


जमुई रेलवे स्टेशन के मलयपुर थाना क्षेत्र के झंझरी पुल के समीप पोल संख्या 393/28 और 393/29 के बीच डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के बसेरा निवासी रमेश यादव उर्फ बिशु के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार रमेश गुरुवार की सुबह खैरा थाना क्षेत्र के बेला मानपुर स्थित अपने ससुराल से मलयपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अपने मौसा भज्जू यादव के घर आया था। इसके बाद वह मौसा के घर से जमुई स्टेशन की ओर रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहा था। इसी दौरान उसके कान में ईयर फोन लगा हुआ था, जिस कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया।


हादसे में मृतक का दायां हाथ कंधे से अलग हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि घटनास्थल मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है, इसलिए मलयपुर पुलिस को मेमो दिया गया। इसके बाद मलयपुर थाना के नए थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। 


मृतक के स्वजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।  घटना के बाद मौके पर पहुंची मृतक की मौसी का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि मृतक शादीशुदा था और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।