ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / जमुई में ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी, शटर और दीवार काटकर...

जमुई में ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी, शटर और दीवार काटकर चोरों ने घटना को दिया अंजाम

जमुई में ज्वेलरी शॉप का शटर और दीवार काटकर चोरों ने 20 लाख की चोरी की, भीषण चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अन्य कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

16-Sep-2025 06:30 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। यही कारण है कि ये एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों मोतिहारी में राजलक्ष्मी ज्वेलर्स शॉप में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया था। आज जमुई में स्वर्ण कारोबारी को ही निशाना बनाया है। बदमाशों ने 20 लाख की भीषण चोरी कर ली है। घटना जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र की कुड़वाटांड़ चौक के पास स्थित ज्वेलरी शॉप की है।


जहां स्वर्ण व्यवसायी की दुकान का शटर और दीवार काटकर अज्ञात चोरों ने वहां रखे 85 हजार रुपए कैश, 100 ग्राम सोना, 9 किलो चांदी सहित 20 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। पीड़ित सर्राफा कारोबारी सूरज साह खैरा प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। जो कुड़वाटांड़ चौक पर सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए पहले पिछले दीवार को काट डाला और उसी के जरिये चोर दुकान के अंदर प्रवेश कर गये। 


इतना ही नहीं चोरों ने दुकान का शटर भी काट डाला और संदूक में रखें 85 हजार रुपए नगद ,100 ग्राम सोना और 9 किलो चांदी, एलईडी सहित 20 लाख रुपए का सामान को चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। 


घटनास्थल से लिये गये सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। चोरी की भीषण घटना से इलाके के कारोबारियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग पुलिस से इलाके में गश्ती तेज करने की मांग कर रहे हैं। वही गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि चोर की पहचान कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।news imagenews image

news image

मोतिहारी के राजलक्ष्मी ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, कीमती आभूषण लेकर फरार हुआ बदमाश, इस खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें..