ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / bihar / जम्मूतवी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला आरिफ गिरफ्तार, महज 8 घंटे के भीतर...

जम्मूतवी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला आरिफ गिरफ्तार, महज 8 घंटे के भीतर RPF-GRP ने दबोचा

गया में जम्मूतवी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले आरोपी को RPF-GRP की संयुक्त टीम ने महज 8 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसे अब अपनी करतूत पर पछतावा हो रहा है।

09-Jan-2026 04:33 PM

By First Bihar

GAYAJEE: जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वाले आरोपी को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने घटना के आठ घंटे के भीतर अरेस्ट किया है। गया यार्ड में हुई इस घटना का खुलासा करते हुए आरपीएफ ने बताया कि पथराव का वायरल वीडियो और सूचना के आधार पर आरोपी तक टीम पहुंची और उसे मौके से गिफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अब आरोपी को अपनी गलती का एहसास हो गया है। 


आरपीएफ ने बताया कि गया यार्ड के पास ट्रेन संख्या 13152 डाउन जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस पर एक युवक को पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ट्रेन पर पथराव के संबंध में इंचार्ज प्रधान आरक्षक बृज भूषण मिश्रा ने लिखित शिकायत की थी। दिये गये आवेदन के आधार पर गया आरपीएफ में रेलवे अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 


घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, अपराध आसूचना शाखा (CIB) के निरीक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गयी। जिसमें गया आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया। जिसके बाद टीम पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी। वायरल वीडियो और सूचना के आधार पर टीम ने जांच को आगे बढ़ाया। 


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की गयी लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन इसके बावजूद जांच टीम आरोपी को पकड़ने में लगी रही। आखिरकार आरोपी मोहम्मद शफीक के 23 वर्षीय बेटे मोहम्मद आरिफ उर्फ अमन को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आरिफ गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के उतरौत गांव का रहने वाला है। वह फिलहाल चंदौती थाना क्षेत्र में रह रहा था। 


जब टीम ने उससे पूछताछ की तब आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि चलती ट्रेन के अंदर से किसी यात्री ने कुछ ऐसा कहा कि वह गुस्से में आ गया और उसने एक नहीं कई बार ट्रेन पर पत्थर फेंका। उसे अपने इस व्यवहार पर पछतावा भी है। लेकिन अब पछताने से क्या होगा आरपीएफ और जीआरपी की टीम के हत्थे चढ़े इस शख्स को जेल भेज दिया गया है। महज आठ घंटे में जांच टीम ने मामले का खुलासा किया है। टीम का कहना है कि रेलवे की संपत्ति को जो नुकसान पहुंचाएगा या यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस खुलासे ने यह मैसेज देने का काम किया है कि गलत करने वालों का बुरा ही अंजाम होता है। 

नितम राज की रिपोर्ट