ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / jahanabad-news / Bihar Crime News: दो नक्सलियों को जहानाबाद पुलिस ने दबोचा, ईंट भट्ठा मालिक...

Bihar Crime News: दो नक्सलियों को जहानाबाद पुलिस ने दबोचा, ईंट भट्ठा मालिक से लेवी मांगने का आरोप

गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है। इनकी निशानदेही पर अन्य नक्सलियों को भी पकड़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों को जेल भेजने में जुटी है।

17-Feb-2025 05:37 PM

By AJIT

Bihar Crime News: जहानाबाद पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। ईंट भट्ठा मालिक से लेवी की मांग करने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कैश और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों नक्सलियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


बताया जाता है कि जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबगंज गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा भट्ठा के मालिक से दो नक्सली रामाशीष यादव और रणधीर कुमार ने 50 हजार रुपए लेवी की मांग की थी। जिसकी सूचना शकूराबाद थाने की पुलिस को लग गई। इस सूचना के आधार पर शकूराबाद थाने की पुलिस एवं जहानाबाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दोनों नक्सलियों रामाशीष यादव एवं रणधीर कुमार को गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 


जिसके पास से 5 हजार कैश और मोबाइल बरामद किया है। इस मामले में जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र से दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जो खुद को हार्ड़कोर नक्सली बता ईंट भट्ठा मालिकों से रंगदारी मांगा करता था जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने टेक्निकल सेल और सर्विलांस के माध्यम से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इन दोनों की निशानदेही पर अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।