1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
24-Jun-2020 05:31 PM
By DEEPAK RAJ
WEST CHAMPARAN : इंडो नेपाल बॉर्डर पर गतिरोध समाप्त होने के बाद जल संसाधन विभाग की टीम ने नेपाल स्थित एप्लेक्स बांध पर फ्लड फाइटिंग के तहत बांध मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है । 45 मजदूरों की टीम इंजीनियर के साथ कोरोना जांच रिपोर्ट के बाद नेपाल पहुंची है और काम शुरू कर दिया । काम शुरू होने के साथ ही दोनों देशों के बीच तटबंध मरम्मत को लेकर बना गतिरोध समाप्त हो गया है ।
जल संसाधन विभाग के जारी लेटर के बाद बाल्मीकिनगर स्वास्थ्य केंद्र से मजदूरों के साथ संवेदक और अभियंताओं का भी कोरोना जांच के बाद रिपोर्ट तैयार हुआ।कोरोना रिपोर्ट के साथ सभी कर्मचारियों को नेपाल जाने की अनुमति दी गई। मजदूरों के साथ ट्रैक्टर और जरूरी सामान भी भारतीय क्षेत्र से होकर नेपाल पहुंचा।कार्यपालक अभियंता मो. जमील अहमद ने बताया कि गतिरोध समाप्त होने के बाद युद्धस्तर पर विभाग पहले चरण में बांधों की मरम्मत का काम कर रहा है । साथ ही पर्याप्त मात्रा में मैटेरियल भी स्टॉक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बांध मरम्मत को लेकर किसी तरह का कोई अवरोध नहीं है।
फिलहाल बांध पर कोई खतरा नही
जल संसाधन विभाग ने फिलहाल किसी भी तरह के तटबंध पर खतरे की आशंका से इनकार किया है। विभाग के अभियंताओं का कहना है कि युद्धस्तर पर एप्लेक्स बांध में जो भी क्षतिग्रस्त बिंदु है उसे दुरुस्त किया जा रहा है ।साथ ही गंडक बराज बांध से जुड़े अन्य मरम्मत का कार्य समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।
बॉर्डर सील होने के कारण ठप था काम
प्रत्येक वर्ष बाढ़ पूर्व जल संसाधन विभाग गंडक बराज के दोनों तक बंधक मरम्मत का कार्य करता रहा है । कोरोना को लेकर लॉकडाउन के बीच बॉर्डर सील होने के कारण इस वर्ष काम पूरा नहीं हो सका था । जब जल संसाधन विभाग ने काम शुरू करना चाहा तो नेपाल ने बॉर्डर सील होने का हवाला देकर किसी के आने जाने पर पाबंदी में छूट से इनकार कर दिया । जिसके कारण अबतक बांधों की मरम्मत का कार्य नेपाल के क्षेत्र में नहीं हो पाया। जिससे उत्तर बिहार में बड़े खतरे की आशंका बढ़ गई थी।