ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र

Home / bihar / Bihar Ias Officer: CM नीतीश के खास अफसर ने लिया रिटायरमेंट, अब राजनीति...

Bihar Ias Officer: CM नीतीश के खास अफसर ने लिया रिटायरमेंट, अब राजनीति में उतरेंगे....इस विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी दिनेश कुमार राय ने VRS ले लिया है। वे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव थे। अब उनके JDU से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि वे शाहाबाद के एक विधानसभा सीट से मैदान में उतर सकते हैं।

14-Jul-2025 07:13 PM

By Viveka Nand

Bihar Ias Officer: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास IAS अधिकारी दिनेश कुमार राय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. बताया जाता है कि दिनेश कुमार राय अब राजनीति में भाग्य आजमायेंगे. खबर है कि ये जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर शाहाबाद के एक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. 

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी से प्रमोट होकर बने थे आईएएस अफसर 

दिनेश कुमार राय बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे. बाद में प्रमोट होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने थे . इन्हें 2010 कैडर मिला. वर्तमान में ये राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित थे . दिनेश राय मुख्यमंत्री के आप्त सचिव से लेकर बेतिया जिलाधिकारी के पद पर भी कार्य किया.

13 जून को दिया था आवेदन 

इन्होंने 13 जून 2025 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था. सरकार ने 15 जुलाई 2025 के प्रभाव से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी है. इस तरह से दिनेश कुमार 15 जुलाई से आईएएस अधिकारी नहीं रहेंगे. 

बता दें, दिनेश कुमार राय हाल में अपने गृह जिला रोहतास पहुंचे, तो पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया था. करगहर में ग्रामीणों ने उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया, जिसमें हजारों लोगों की भागीदारी रही। उनका स्वागत बेलवाइयां मोड़ से लेकर बलथरी तक दर्जनों स्थानों पर किया गया। दिनेश राय ने इस स्नेह और समर्थन को अपनी सेवाओं का सम्मान बताया। जात-पात से ऊपर उठकर काम करने की अपील करते हुए उन्होंने जनता के बीच एक भावनात्मक संबोधन भी दिया।

स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने दिनेश राय को फूल-मालाओं, बैंड-बाजों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। दावा किया गया कि उनके काफिले में 1000 से अधिक गाड़‍ियां शामिल थीं और हजारों लोग इस सम्मान समारोह का हिस्सा बने। बता दें, आईएएस दिनेश कुमार राय रोहतास जिले के करहगर ब्लॉक के कुशाही गांव के रहने वाले हैं।