BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
08-Jan-2026 09:34 PM
By First Bihar
GAYAJEE: हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस सोना लूटकांड में गयाजी सर्राफा बाजार पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार को कई दुकानों पर छापेमारी की गयी। लूटे गये सोने की कटिंग कराने के आरोप में एक सर्राफा व्यवसायी हिरासत में लिया गया है। बुलियन एसोसिएशन का पदाधिकारी फरार हो गया है। पटना रेल पुलिस मुख्यालय की विशेष टीम, रेल थाना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की। अब साजिश की परतें खुलने की उम्मीद है।
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में हुई सनसनीखेज सोना लूट कांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके तार गयाजी शहर के सराफा बाजार से जुड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को गयाजी के सराफा बाजार में पुलिस ने एक के बाद एक सर्राफा व्यवसाय की दुकानों पर छापेमारी कर पूरे बाजार में हड़कंप मचा दिया।
यह छापेमारी पटना रेल पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी), रेल थाना प्रभारी गया निशा कुमारी और स्थानीय कोतवाली थाना की संयुक्त टीम ने की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात सराफा बाजार के एक व्यवसायी विनोद कुमार को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस से लूटे गए सोने की कटिंग उनकी ही दुकान में कराई गई थी।
विनोद कुमार की निशानदेही पर गुरुवार को सराफा बाजार स्थित चर्चित दुकान ‘गोल्ड हाउस’ में भी छापेमारी की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान गोल्ड हाउस के प्रोपराइटर मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू मौके से फरार पाए गए। पुलिस का कहना है कि मोहित अग्रवाल की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, फरार मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू न केवल सर्राफा व्यवसाय से जुड़े हैं, बल्कि बुलियन एसोसिएशन गयाजी के कोषाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं। ऐसे में इस कांड में उनकी भूमिका को लेकर जांच एजेंसियां बेहद गंभीर हैं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि लूटे गए सोने को किन-किन माध्यमों से खपाने की कोशिश की गई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
गौरतलब है कि 21 नवंबर 2025 को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक किलो सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया था, जब जांच में रेल थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई। लूटकांड में रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के अलावा चार पुलिसकर्मी और दो सिविलियन की भूमिका उजागर हुई थी।
मामले में रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को निलंबित करते हुए जेल भेज दिया गया है, वहीं चार अन्य रेल पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया जा चुका है। हालांकि, अब भी इस कांड से जुड़े कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सराफा बाजार में हुई इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल लूट कांड से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते है।