ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / बिहार : ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती, विरोध करने पर यात्री को...

बिहार : ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती, विरोध करने पर यात्री को गोली मारी

18-Feb-2021 09:06 AM

CHHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बुधवार की देर रात छपरा-सोनपुर रेलखंड पर ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. 

वारदात के दौरान अपराधियों ने विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए छपार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  ट्रेन यात्रियों के अनुसार जैसे ही ट्रेन सोनपुर जंक्शन से आगे बढ़ी एक दर्जन अपराधियों ने हथियार निकाल लिया और यात्रियों से लूटपाट करने लगे. सोनपुर जंक्शन एवं दिघवारा रेलवे स्टेशन के बीच अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया और फिर वारदातो को अंजाम देने के बाद चेन पुलिंग कर फरार हो गए. 

इस दौरान अपराधियों ने दर्जनों यात्रियों से लूटपाट की. जब अपराधी ट्रेन में डकैती की वारदात को अंजाम दे रहे थे इस दौरान ट्रेन के साथ चल रहा पुलिस का सुरक्षा दस्‍ता कहीं नजर नहीं आया. डकैती के दौरान एक युवक ने जब अपराधियों का विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा नगर के यशवंत नगर थाना क्षेत्र निवासी साब सिंह यादव का 22 वर्षीय पुत्र शिवम यादव के रुप में की गई है. शिवन ग्वालियर एक्सप्रेस के कोच संख्या G5 में सफर कर रहा था. 

ट्रेन के छपरा जंक्शन पर रुकने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बारे  में छपरा जंक्शन के जीआरपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि  एक दर्जन हथियारबंद अपराधी सोनपुर से ट्रेन में सवार हुए थे और डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद दिघवारा स्टेशन से पहले उतर गए. इस दौरान एक यात्री को भी गोली मारी गई है.