ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / bihar / बढ़ती ठंड के कारण गोपालगंज में 26 से 28 दिसंबर तक स्कूल बंद,...

बढ़ती ठंड के कारण गोपालगंज में 26 से 28 दिसंबर तक स्कूल बंद, जिला प्रशासन का निर्देश

गोपालगंज में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 से 28 दिसंबर तक सभी सरकारी और निजी स्कूल, प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया है। कक्षा 9वीं से ऊपर की कक्षाओं को समय-सीमा में छूट दी गई है।

25-Dec-2025 09:12 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले में लगातार बढ़ रही कपकपाती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक गोपालगंज के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश के दायरे में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। 


हालांकि प्रशासन ने उच्च कक्षाओं को लेकर आंशिक छूट दी है। आदेश के मुताबिक कक्षा 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं अब सुबह 10:00 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद संचालित नहीं होंगी। यानी इन कक्षाओं की पढ़ाई केवल निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही कराई जाएगी। वहीं राहत की बात यह है कि प्री-बोर्ड, बोर्ड परीक्षा और उनसे संबंधित विशेष कक्षाएं इस आदेश से पूरी तरह मुक्त रखी गई हैं। इन परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। 


इस संबंध में प्रभारी जिलाधिकारी निशांत कुमार विवेक ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का समय पुनर्निर्धारित करें और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि गोपालगंज जिले में इन दिनों सुबह और शाम के समय घना कोहरा और अत्यधिक ठंड पड़ रही है, जिससे छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करें।