ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / bihar / गोपालगंज में पुलिस ने पकड़ा 70 लाख का गांजा, ट्रक से 235 किलो...

गोपालगंज में पुलिस ने पकड़ा 70 लाख का गांजा, ट्रक से 235 किलो बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 235 किलो गांजा बरामद। जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी जा रही है, इसे पश्चिम बंगाल से आगरा ले जाया जा रहा था।

23-Sep-2025 09:27 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार में जब से शराबबंदी हुई है, तब से लोग सुखा नशा करने लगे हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि लोगों का कहना है कि जब से बिहार में देसी और विदेशी सभी तरह की शराब बंद हुई है तब से लोग गांजा, स्मैक, व्हाइटनर, सुलेशन, हिरोइन, अफीम, नशीला इंजेक्शन, कफ सिरप जैसे नशा को विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसा कोई इलाका नहीं होगा जहां इन नशीले पदार्थों का लोग सेवन नहीं करते होंगे। नशीले पदार्थों को इन तक पहुंचाने का काम तस्कर करते हैं। तस्कर आए दिन पकड़े जाते हैं लेकिन ये अपनी आदतों से बाज नहीं आते। 


इस बार गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 235 किलों गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 70 लाख रूपये आंकी जा रही है। गांजे की बड़ी खेप एक ट्रक से बरामद किया गया है। जिस DCM ट्रक से गांजा की तस्करी की जा रही थी, उसे भी जब्त किया गया है। पुलिस की मानें तो यह गांजा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लाया जा रहा था और इसे उत्तर प्रदेश के आगरा जिले तक पहुंचाने की तैयारी थी।


 तस्करों ने गांजे की खेप को प्लास्टिक कैरेट के बीच बड़ी ही चालाकी से छुपा रखा था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलथरी चेकपोस्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान जब पुलिस ने ट्रक को रोका और सर्चिंग की, तब भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए गोपालगंज के एसपी अवधेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सभी चेकपोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी जांच अभियान के दौरान इस तस्करी का खुलासा हुआ। एसपी अवधेश ने आगे बताया कि पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का पता लगा लिया है और जल्द ही इसमें शामिल बाकी तस्करों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। इस बड़ी कामयाबी से गोपालगंज पुलिस ने नशा कारोबारियों को एक कड़ा संदेश दिया है।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट