बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल
21-Feb-2026 10:51 PM
By First Bihar
gopalganj: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के घोष मोड़ स्थित सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने क्लिनिक प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शिपूजन साहनी की 65 वर्षीय पत्नी बीएफए देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें शहर के घोष मोड़ स्थित सहारा क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान क्लिनिक प्रबंधन की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनकी हालत और बिगड़ गई और अंततः उनकी मौत हो होगी। परिवार के लोगों का कहना है कि महिला की मौत के बाद क्लिनिक कर्मियों ने बिना समुचित जानकारी दिए शव को चुपचाप सदर अस्पताल भेज दिया।
जब परिजनों ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी, तब नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही क्लिनिक से डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी फरार हो गए थे। मौके पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। मृतका की बेटी मालती देवी ने बताया की “अगर समय पर सही इलाज मिलता तो मेरी मां की जान बच सकती थी। डॉक्टरों ने लापरवाही की है। हम चाहते हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।” वहीं इस पूरे मामले में ए.एसआई अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्लिनिक प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और निजी क्लिनिकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट