वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
28-Jan-2026 03:52 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज जिले में अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त निगरानी में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न थानों और उत्पाद विभाग के मामलों में जब्त की गई शराब को एक साथ नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और उत्पाद विभाग की कार्रवाई में जब्त कुल 119 मामलों की करीब 11,050 लीटर देशी-विदेशी शराब को नष्ट किया गया। इनमें उत्पाद विभाग के 36 और विभिन्न थानों के 83 मामले शामिल हैं। यह पूरी प्रक्रिया कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्थरी चेक पोस्ट के पास चिन्हित स्थल पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। शराब को पहले एकत्र किया गया, फिर नियमानुसार गड्ढा खोदकर बुलडोजर की मदद से उसका विनष्टीकरण किया गया, ताकि दोबारा इसका दुरुपयोग न हो सके।
इस दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उत्पाद अधीक्षक अमित झा ने बताया, “कुल 119 कांडों में जब्त लगभग 11,050 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। यह कार्रवाई पूरी पारदर्शिता और प्रशासनिक निगरानी में की गई है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।” उत्पाद विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है और जब्त शराब को समय-समय पर नियमानुसार नष्ट किया जाता है।
गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद तस्कर अवैध तरीके से शराब की तस्करी का प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में प्रशासन और पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई अवैध कारोबारियों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है।फिलहाल, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट