आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
25-Mar-2021 09:10 AM
SAMASTIPUR : विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर बीईओ को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इसके बाद विजिलेंस की टीम उनके पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि निगरानी की टीम को गुप्त सूचना मिली कि रोसरा अनुमंडल स्थित बिथान प्रखंड के बीआरसी भवन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी टीचर से एरियर भुगतान के लिए घूस ले रहे हैं. तभी निगरानी ने कार्रवाई करते हुए घूसखोर बीईओ को गिरफ्तार कर लिया.
बताया जा रहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, केलवारी के शिक्षक विकास कुमार का बकाया एरियर भुगतान के लिए बीईओ ने 20 हजार रुपए की मांग की थी. जिसे लेकर टीचर ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई.
इसके बाद प्लान के अनुसार बुधवार की शाम को निगरानी की टीम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार को रंगे हाथ 10 हजार रुपया घूस लेते हुए धर दबोचा. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है.