lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
18-Feb-2026 08:47 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बहियार में घास काटने गई 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने वीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है कि 17 फरवरी की दोपहर गांव से सटे बहियार में घास काटने गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और गेहूं के खेत में खींचकर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और कचिया (हसुआ) के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर मैदा बभनगामा निवासी मोहम्मद जमानत, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद मिस्टर तथा बलिया थाना अंतर्गत हुसैना निवासी मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।