ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / bihar / गया रेलवे स्टेशन का तेजी से हो रहा कायाकल्प, अगले महीने से मिलेंगी...

गया रेलवे स्टेशन का तेजी से हो रहा कायाकल्प, अगले महीने से मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी ये सुविधाएं

गया रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अगले महीने से एस्केलेटर और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रतीक्षालय की सुविधा मिलेगी। डेल्हा साइड प्रतीक्षालय चालू हो गया है। पुनर्विकास के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

28-Feb-2025 08:47 AM

By First Bihar

गया रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। अगले माह से यात्रियों को एस्केलेटर और नए वेटिंग रूम की सुविधा मिलने लगेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार एस्केलेटर का काम अंतिम चरण में है और डेल्हा की ओर वेटिंग रूम की सुविधा शुरू हो गई है। पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद गया रेलवे स्टेशन तकनीक, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का अद्भुत संगम बन जाएगा। 


स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षा, बेहतर अनुभव और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्री सेवा क्षमता तीन गुना बढ़ जाएगी। इसके अलावा यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को गयाजी और बोधगया से जुड़ी सारी जानकारी जंक्शन पर ही मिल सकेगी। वहीं प्लेटफॉर्म पर बड़े और आधुनिक शेड धूप और बारिश से राहत दिलाएंगे। 


प्लेटफॉर्म संख्या एक पर यात्रियों के लिए जल्द ही एस्केलेटर की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अलावा डेल्हा की ओर वेटिंग रूम सेवा शुरू की गई है और जल्द ही मुख्य प्लेटफॉर्म पर भी यह सुविधा मिलने लगेगी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3, 4, 5, 6 और 7 पर नए शेड तैयार किए गए हैं, जो ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को धूप और बारिश से राहत देंगे। साथ ही स्मार्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम भी लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को डिजिटल माध्यम से गयाजी और बोधगया से जुड़ी पूरी जानकारी मिल सके। 


 गया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के बाद यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित माहौल मिलेगा। स्टेशन की क्षमता और आधारभूत संरचना विश्वस्तरीय होगी और इसकी गिनती राज्य के सबसे आधुनिक स्टेशनों में होगी। इसके अलावा स्टेशन पर स्थानीय संस्कृति और विरासत का समावेश यात्रियों को आकर्षित करेगा।