Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
16-Jul-2021 08:40 AM
GAYA : कोरोना से बचाव के लिए गया जिले से एक बड़ी ही दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। यहां एक दूल्हा-दुल्हन मंदिर में शादी करने जा रहे थे। गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में शादी के लिए जब दूल्हा और दुल्हन पहुंचे तो उनकी शादी में पहुंचे कई लोगों ने पूछा कि क्या दोनों ने कोरोना की वैक्सीन ले ली है? दूल्हे मियां और दुल्हन दोनों में से किसी ने कोरोना का टीका नहीं लगाया था लिहाजा मंदिर परिसर में ही बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में शादी से पहले दोनों ने कोरोना का टीका लगवाया।
बोधगया सिराजपुर के रहने वाले विकास और नवादा के रजौली गांव की रहने वाली पूनम विष्णुपद मंदिर के पास स्थित विश्रामगृह में पूरे परिवार के साथ शादी करने पहुंचे थे। दोनों ने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली थी इसलिए पहले उन्होंने टीका लिया उसके बाद सात फेरे। उनकी शादी में आये लोगों ने नवविवाहित जोड़े को तालियों से स्वागत किया।
कोरोना वैक्सीन को लेकर ऐसे जागरूकता अगर हर तरफ देखने को मिले तो इससे महामारी का मुकाबला मजबूती से किया जा सकता है। नए जीवन की शुरुआत करने वाले विकास और पूनम में अपनी शादी के पहले वैक्सीन लेकर उन युवाओं को भी संदेश दिया है जो भविष्य में शादी करने वाले हैं।