रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए
01-Dec-2022 03:03 PM
GAYA : लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार की बरसी पर माओवादियों ने आफताब अंसारी, जुबेर अंसारी, शशिकांत रविदास और सुनील पासवान को हाजिर होने का निर्देश दिया है। बुधवार की देर रात गया के डुमरिया में भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपकाकर इन सभी को हाज़िर होने को कहा है। पोस्टर में ये भी कहा गया है कि भाकपा (माओवादी) से जुड़ा संगठन पीएलजीए के 19वें स्थापना दिवस पर नवयुवकों की नियुक्तियां करेगा, जिसके बाद गांव-गांव में मोर्चा बनाया जाएगा।
भाकपा माओवादी ने ये पोस्टर डुमरिया प्रखंड के महुडी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह में चिपकाया है। दरअसल, लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार के आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में इस तरह के पोस्टर से लोग सहम गए हैं। लक्ष्मणपुर बाथे जैसी घटना को आज भी कोई भूल नहीं पाया है। ये वही नरसंहार है जिसमें अरवल में एक घंटे के अंदर पांच दर्जन लोगों की हत्या कर दी गई थी। वहीं, एक बार फिर माओवादियों ने लोगों के बीच दहशत फैला दिया है।
आपको बता दें, माओवादी संगठन जंगलों में अपना अड्डा ज़माना चाहते हैं। हालांकि इन जंगलों में कोबरा जवान काफी एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि नक्सल प्रभावित पुराने इलाकों में संगठन का विस्तार खुलकर सामने नहीं आया है। भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता के निधन और गिरफ्तारी के बाद संगठन कमजोर हो चुका है। अब भाकपा माओवादियों ने पोस्टर के ज़रिये भाकपा माओवादी दुबारा संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। माओवादी पोस्टर चिपकाकर अपनी मंशा जाहिर कर रहे हैं। जिस तरह से नौजवानों की नियुक्ति की बात कही गई है और पुराने ढर्रे पर हाजिर होने का निर्देश दिया गया है उससे माना जा रहा है कि यह उसी का हिस्सा है।