किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल
20-Aug-2025 09:37 AM
By First Bihar
Amrit Bharat Train: बिहार के गया से नई दिल्ली के लिए 'अमृत भारत ट्रेन' का संचालन 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जिससे यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का नया विकल्प मिलेगा। इस ट्रेन का विशेष परिचालन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। यह ट्रेन बिहार के दो प्रमुख स्टेशनों सासाराम और डेहरी-ऑन-सोन में भी रुकेगी, जिससे रोहतास और आसपास के जिलों के यात्रियों को राजधानी दिल्ली तक सीधा और आरामदायक सफर सुलभ होगा।
रेलवे द्वारा मंगलवार को जारी शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन 22 अगस्त को सुबह 10:50 बजे गया से रवाना होगी। 12:10 बजे डेहरी-ऑन-सोन पहुंचेगी और 12:15 में वहां से चलेगी। इसके बाद 12:35 बजे सासाराम पहुंचेगी और 12:40 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन गया में कई योजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें यह नई ट्रेन सेवा भी शामिल है।
रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम के अनुसार, इस ट्रेन का नियमित संचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। गया से यह ट्रेन हर रविवार और गुरुवार, जबकि दिल्ली से हर सोमवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। गया से रवाना होकर ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
नियमित सेवा में ट्रेन शाम 4:30 बजे गया से खुलेगी, 5:44 बजे सासाराम पहुंचेगी और 5:46 बजे रवाना हो जाएगी। अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली से यह 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:07 बजे सासाराम पहुंचेगी, 7:09 बजे गया के लिए प्रस्थान करेगी। इस विशेष परिचालन के अवसर पर सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी संभावना है।
अमृत भारत ट्रेन की खासियत यह है कि इसमें केवल सामान्य (जनरल) और स्लीपर कोच होंगे, जिससे आम यात्रियों को कम खर्च में राजधानी दिल्ली जाने का विकल्प उपलब्ध होगा। इस ट्रेन के माध्यम से बिहार के यात्रियों को न केवल बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि रेलवे की 'सर्वजन हिताय' सोच को भी मजबूती मिलेगी।