सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार
14-Apr-2021 11:44 AM
NALANDA : बिहार में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार है। नालंदा जिले में भी भीषण गर्मी का प्रकोप है और इसी गर्मी की वजह से आज बिहारशरीफ में एक अजीबोगरीब घटना हुई। धूप में खड़ी एक बाइक गर्मी की वजह से जल उठी।
घटना बिहारशरीफ के कमरुद्दीन गंज स्थित वंदना सिनेमा के पास हुई। यहां धूप में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
बाइक में आग किस वजह से लगी इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि चिल्लाती गर्मी और तेज धूप के कारण ही बाइक में आग लगी। इस घटना के बाद थोड़ी देर तक के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि शुरुआती दौर में पता नहीं चल पाया कि बाइक किसकी थी और उसने वंदना सिनेमा के पास इसे कब से पार्क कर रखा था।