ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा

Home / bihar / Bihar News: पूर्व RJD अध्यक्ष अमरेश राय के घर फायरिंग, हमलावरों ने CCTV...

Bihar News: पूर्व RJD अध्यक्ष अमरेश राय के घर फायरिंग, हमलावरों ने CCTV और स्कॉर्पियो भी तोड़ी

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में पूर्व यूथ आरजेडी अध्यक्ष अमरेश राय के घर पर 20-25 बदमाशों ने हमला किया और फायरिंग की। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। अमरेश राय ने सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

20-Aug-2025 08:53 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है, जिसका ताजा उदाहरण समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रमैया गांव में देखने को मिला। मंगलवार की देर शाम लगभग 20 से 25 बदमाशों ने यूथ आरजेडी के पूर्व जिलाध्यक्ष और उजियारपुर लोकसभा के प्रत्याशी रहे अमरेश राय के घर पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने फायरिंग की और अमरेश राय पर हमला करने के साथ-साथ उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और उनकी स्कॉर्पियो वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


इस हमले को लेकर अमरेश राय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस वारदात के पीछे न केवल राजनीतिक साजिश है, बल्कि इलाके में सक्रिय शराब माफियाओं की सीधी संलिप्तता भी है। अमरेश राय का दावा है कि वह लंबे समय से अवैध शराब कारोबार और माफियाओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते रहे हैं। यही कारण है कि उनके विरोधी और आपराधिक तत्व उन्हें निशाना बना रहे हैं।


इसके अलावा अमरेश राय ने संदेह के तौर पर कहना है कि इस हमले के पीछे उनके इलाके के ही एक दबंग और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त परिवार का हाथ है, जिनके सदस्य 1988 में उनके पिता की हत्या के आरोपी भी हैं। इसी परिवार के कुछ लोगों ने बाहरी अपराधियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर अमरेश राय अपने घर में छुप गए, जिससे उनकी जान बच गई। करीब 15 मिनट तक बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाते हुए गुंडागर्दी की और फिर बड़े आराम से भाग निकले।


उन्होंने यह भी कहा कि यह हमला उन्हें डराने और सामाजिक रूप से अलग-थलग करने की साजिश है, ताकि वे जनता के मुद्दों को उठाना बंद कर दें। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने और शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन की सुस्ती और कानून व्यवस्था की अनदेखी के कारण इस घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अमरेश राय ने आरजेडी से अलग होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।  बीजेपी के नित्यानंद राय तथा आरजेडी के आलोक कुमार मेहता के खिलाफ खड़े हुए थे। चुनाव के बाद अमरेश राय फिर से आरजेडी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होने लगे हैं और तेजस्वी यादव के हर दौरे में उनके मंच पर नजर आते हैं।


अमरेश राय ने अपने जान-माल की सुरक्षा के साथ-साथ हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अमरेश राय, पूर्व यूथ आरजेडी अध्यक्ष हमले से मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। पुलिस को तुरंत प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

समस्तीपुर से रमेश शंकर की रिपोर्ट