छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद साउथ बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का कब्जा! ‘एनिमल-पठान’ पीछे, इस फिल्म ने मचाया सबसे बड़ा धमाका बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया
13-Apr-2025 08:42 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी के कल्याणपुर से आरजेडी विधायक मनोज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। तेजस्वी के विधायक पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने और डिवाइडर तोड़ने के आरोप में FIR दर्ज किया गया है। NHAI के पदाधिकारी ने कल्याणपुर के राजद विधायक मनोज कुमार यादव सहित अन्य पर केस दर्ज कराया है। कोटवा थाने के दीपाऊ में बने डिवाइडर तोड़ने और प्रशासन के लोगों के साथ बहस करने का आरोप तेजस्वी के विधायक पर लगाया है.
दरअसल मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपउ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर बने अवैध कट को बंद करने का कार्य शनिवार को प्रशासन द्वारा किया जा रहा था. तभी इसी दौरान स्थानीय राजद विधायक मनोज कुमार यादव अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और बंद किए जा चुके बैरियर को अपने हाथों से उखाड़ दिया। हैरानी की बात यह रही कि प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरजेडी विधायक की दबंगई के सामने सभी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रह गये।
जानकारी के अनुसार, NH-27 पर कोटवा के दीपऊ गांव के पास एक अवैध कट बनाया गया था। यह कट लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी थी। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने हाल ही में इस अवैध कट को बंद कर दिया था और स्टील के क्रैश डिवाइडर से ब्लॉक कर दिया था।
जैसे ही इसकी सूचना विधायक मनोज यादव को मिली, वे अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआत में प्रशासन की मौजूदगी के कारण समर्थक हिचकिचा रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में विधायक खुद आगे बढ़े और कट के क्रैश डिवाइडर को जोर-जोर से हिलाने लगे और तोड़ने की कोशिश करने लगे। इसके बाद समर्थकों ने पलक झपकते ही पूरे क्रैश डिवाइडर को धराशायी कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। इस संबंध में कोटवा थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। जैसा निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।