Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
19-Feb-2025 07:53 AM
By First Bihar
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के करीमनगर पंचायत स्थित मोगलचक में एक निजी मकान में अवैध रूप से चल रहे समानांतर अंचल कार्यालय के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम विकास पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल व अन्य पदाधिकारियों की मदद से छापेमारी कर भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज जब्त किए गए। इस दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
छापेमारी के दौरान 10 बोरी से अधिक सरकारी दस्तावेज बरामद किए गए, जिसमें शुद्धि पत्र, खतियान, दाखिल-खारिज रजिस्टर, जमाबंदी रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा मौके से 22,250 रुपये नकद, कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है। इन सभी की जब्ती सूची दंडाधिकारी की निगरानी में तैयार की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार यह अवैध समानांतर अंचल कार्यालय कई वर्षों से संचालित किया जा रहा था। खास बात यह है कि यहां सरकारी कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह फर्जी कार्यालय पूरी प्लानिंग के साथ चलाया जा रहा था। इस कार्यालय के माध्यम से भूमि संबंधी कार्यों में दलाली और अन्य अनियमितताएं की जा रही थीं।
पटोरी के एसडीएम विकास पांडेय ने बताया, "लंबे समय से इस अवैध समानांतर अंचल कार्यालय की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी में बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है और जब्त सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।"
इस कार्रवाई के बाद इलाके के भू-माफिया और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया जाएगा