ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / bihar / पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, सीएम नीतीश ने दिलाई सदस्यता

पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, सीएम नीतीश ने दिलाई सदस्यता

27-Sep-2020 04:54 PM

PATNA :  राजधानी पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने जदयू की सदस्यता ले ली है. पार्टी के बड़े नेता ललन सिंह और अशोक चौधरी ने उन्हें सदस्यता दिलाई है. जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 5 महीना बचा हुआ था लेकिन उन्होंने स्वेच्छिक सेवा निवृति लेकर पार्टी की सदस्या ग्रहण की. पूर्व डीजीपी जेडीयू परिवार का हिस्सा हो गए हैं.


ललन सिंह ने कहा कि पार्टी को ऐसे नेतृत्व की जरूरत थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इन्हें सदस्यता दिलाई है. कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जिस प्रभावशाली तरीके से गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस महकमे को संभाला, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पार्टी के अंदर भी उनकी बड़ी भूमिका रहेगी. 



पूर्व डीजीपी और अब जेडीयू नेता गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वह शुरू से ही सीएम नीतीश के काम से प्रभावित रहे हैं. हर तरीके से उन्होंने पुलिस को सहयोग करने का काम किया. सीएम नीतीश किसी भी प्रकार के प्रशासनिक कार्रवाई में आज तक हस्तक्षेप करने का काम नहीं किया. 


गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि "मैं शुरू से ही उनसे (नीतीश कुमार) प्रभावित रहा हूं जिस तरह से पुलिस को सहयोग करने का काम, आपराधिक और असामाजिक तत्वों के प्रति पूरी सख्ती बरतने के आदेश दिए. किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई में किसी भी तरह का हस्तक्षेप उन्हें बर्दाश्त नहीं था ये बात मुझे बहुत अच्छी लगी." जेडीयू की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.


चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "यह मेरा नहीं पार्टी का फैसला है. पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे निभाउंगा. आगे मेरे दल के नेताओं का जो आदेश होगा उसके हिसाब से मैं काम करूंगा. मैं दल का अनुशासित सिपाही हूं. चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना ये मेरा फैसला नहीं हो सकता है."