Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें
14-Oct-2021 09:34 AM
PATNA : बिहार से मानसून की वापसी हो चुकी है लेकिन एक बार फिर दशहरे के बाद मौसम बदलने की बात सामने आ रही है. मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के सभी 38 जिलों में 16 और 17 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. 16 तारीख के पहले मौसम गर्म रहेगा उसके बाद गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.
हालांकि बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट है लेकिन अगले 48 घंटे तक गर्मी को लेकर भी अलर्ट किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी से राहत नहीं होगी. बारिश भी ऐसी नहीं होगी जिससे गर्मी से राहत मिल जाए. मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे से मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है और आने वाले 48 घंटे तक ऐसे ही बना रहेगा.
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में फिर से बारिश होने के पीछे की वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव का क्षेत्र है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम की मानसून वापसी रेखा सिल्चर, कृष्णा नगर, बारीपदा, मल्कानगिरि, महाराष्ट्र के औरंगाबाद एव सिलवासा से गुजर रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, तेलंगाना के अधिकांश हिस्सो से एवं कर्नाटक के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो जाएगी.
मौसम विभाग का कहना है कि एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्व मध्य बगाल की खाड़ी और उसके आस पास बना हुआ है. यह समुद्र तल से 5.8 किलो मीटर तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है, जो पश्विम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट पर पहुचने की संभावना है.
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाली की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर के क्षेत्र और मौसमी कारकों के प्रभाव से आज से अगले 72 घंटे के बाद दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में कुछ स्थानों पर एवं उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में एक दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.